पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'मगधीरा’ की रीमेक में योद्धा बनेंगे शाहिद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब शाहिद कपूर बच्चे थे तो लबादा ओढ़कर, हाथ में छड़ी थामकर दौड़ते थे और समझते थे घोड़े पर बैठे योद्धा हैं और उनके हाथ में तलवार है। जब अभिनेता बने तो उन्होंने उम्मीद की िक एक दिन अपना ये ड्रीम रोल निभा पाएंगे। पर 2003 में "इश्क विश्क’ से हिंदी फिल्मों में आने के बाद से उनका सपना अधूरा ही रहा।
उन्होंने कोई ऐसी पीरियड फिल्म नहीं की है। लेकिन अब वे ये ख्वाहिश पूरी करने जा रहे हैं। वे 2009 में रिलीज हुई तेलुगु सुपरहिट "मगधीरा’ की हिंदी रीमेक करेंगे। राम चरण तेजा स्टारर ये फिल्म पुनर्जन्म के बारे में थी। वैसे ये मौजूदा जमाने में स्थित थी लेकिन इसका बड़ा हिस्सा 400 साल पहले के एक साम्राज्य में भी घटता है।
शाहिद को अब बाल बढ़ाने, तलवार चलाने और घोड़े पर सवार होने का मौका मिल रहा है। "मगधीरा’ की कहानी चार लोगों के बारे में है। एक अच्छा योद्धा जिसे एक राजकुमारी की सुरक्षा का जिम्मा मिला है। वो राजकुमारी जो उससे प्यार करती है।
उसका कजिन जो उस पर मोहित है और एक सम्राट जो उनके राज्य पर कब्जा करना चाहता है। वे सभी अपनी इच्छाओं के पूरा होेने से पहले ही मर जाते हैं और चार सदियों बाद फिर जन्म लेते हैं। इस फिल्म को तमिल में "मावीरन’ और मलयालम में "धीरा: द वॉरियर’ नाम से 2011 में िरलीज किया जा चुका है। फिल्म के तीनों संस्करण सफल रहे हैं।