हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करते समय शाहरुख खान के सिर पर चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शूटिंग सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक उनके सिर पर 80 किलो का एक दरवाजा गिर गया था, जिससे उनके सिर पर और चेहरे पर चोट आ गई थी।
वैसे, ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को शूटिंग करते हुए चोट लगी हो। इससे पहले भी वो कई बार गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं और हर बार कारण उनका काम ही रहा। पिछले कुछ सालों से शाहरुख काम भी कुछ ज्यादा कर रहे हैं।
अपना बिजनेस संभालने के अलावा वो लगातार शूटिंग कर रहे हैं और एक दिन में 3-4 घंटे ही नींद ले पाते हैं। हम आपको बता दें कि ये 48 वर्षीय अभिनेता एक्टिंग की फील्ड में 26 सालों से है और अब तक 8 बार इतनी बुरी तरह घायल हो चुका है कि सर्जरी कराने की जरूरत पड़ चुकी है।
हांलाकि, शाहरुख ने अपनी फिजिकल प्रॉब्लम का असर अपने काम पर कभी नहीं पड़ने दिया। शाहरुख अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को हमेशा आगे रखते हैं और यही कारण है कि उनका करियर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ता रहा। इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख के करियर की उन 8 इंजुरीज के बारे में जब उनकी हालत बहुत ही गंभीर हो गई थी।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए कब-कब शाहरुख झेल चुके हैं गंभीर हादसे...