पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shahrukh Khan Injured While Shooting For Happy New Year

Breaking News: शाहरुख़ खान को लगी चोट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान गुरुवार को फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से जख्मी हो गये। इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख को चोट लगने की वजह से उन्हें फौरन करीब के नानावटी अस्पताल में चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया।

नानावटी अस्पताल के सूत्रों को कहना है कि अभिनेता शाहरुख खान को लगी चोट गंभीर नहीं है। लिहाजा चिंता की कोई बात नहीं है। इसी तरह शाहरुख की ‘रेड चिली एन्टरटेंमेंट’ कंपनी की ओर से भी जारी बयान में उनकी तबीयत ठिक होने की बात कही गई है।
ऐसे जख्मी हुए शाहरुख खान :-
फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के एक सीन की शूटिंग मुंबई के जुहू स्थित फाइवस्टार होटल ‘जे डब्ल्यू मेरियट’ में चल रही थी।
फिल्म के क्रू मेंबर से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को एक सेट पर एक स्टंट करना था। बताया जाता है कि शाहरुख ने यह स्टंट सीन इतने जोश में किया कि वे होटल के दरवाजे से जा टकराये और जख्मी हो गये।
चोट लगने की वजह से जब फिल्म के कास्ट व क्रू मेंबर ने उनके शरीर से थोड़ा सा रक्त बहता देखा, तो ऐतिहातन उन्हें फौरन नानावटी अस्पताल मेडिकल मदद के लिए ले जाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल बॉलीवुड के बादशाह खान की तबीयत डॉक्टरों ने ठीक होने की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि शाहरुख़ पिछले कुछ समय से फराह की फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फ़िल्म का काफी हिस्सा दुबई और अन्य विदेशी लोकेशनों पर शूट किया जा चुका है और अब बची हुई शूटिंग मुंबई में हो रही है.

फ़िल्म में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण,अभिषेक बच्चन, सोनू सूद,बोमन ईरानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इसी महीने दो जनवरी को फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था और यह इस साल के अंत में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी.

आगे स्लाइड शो में देखिए इस फ़िल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें: