पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शर्लिन को किसने दिया सेक्स का ऑफर ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड की सेक्सी गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सबको चौंकाते हुए खुद को सुर्खियों में ला दिया है। जी हां, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने एक बयान में फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ के डायरेक्टर रुपेश पॉल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शर्लिन ने कहा है कि, फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ से उन्हें गलत तरीके से निकाला गया है। शर्लिन के मुताबिक, रुपेश पॉल ने उनके सामने यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसी वजह के चलते उन्हें फिल्म भी छोड़ना पड़ी थी। शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शर्लिन ने इस बारे में मुंबई के एडिशनल कमिश्नर को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रुपेश पॉल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवाया है। शर्लिन ने पुलिस से रुपेश के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

आगे की स्लाइड पर क्लिक करें और देखें कि शर्लिन ने अपने पत्र में क्या लिखा ?