पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shraddha Kapoor And Varun Dhawan To Celebrate New Year In Las Vegas

लास वेगास में न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- वरुण धवन और श्रद्धा कपूर)
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और वरूण धवन के लिए साल का अंत बहुत अच्छा होने वाला है। दोनों स्टार्स इस वक्त फिल्म ‘ABCD’ की शूटिंग कर रहे हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेशन लास वेगास में करेंगे। ABCD के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने शूटिंग से वक्त निकालकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लास वेगास को चुना है।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान के बारे में बताते हुए श्रद्धा बहुत एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने बताया, इस बार मैं न्यू ईयर लास वेगास में सेलिब्रेट करुंगी। वहां हमारी फिल्म की शूटिंग भी हो रही है पर रेमो ने कहा है कि शूटिंग से ब्रेक लेकर पार्टी जरूर होगी। हम यहां करीब 2 हफ्ते तक रहेंगे।
श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म से ज्यादा यहां नए साल के जश्न को लेकर उत्साहित दिखीं।