पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Siddharth And Alia In Dainik Bhaskar Office

प्रमोशन पर आलिया-सिद्धार्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ को सुपरहिट कराने के लिए जोर शोर से प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में फिल्म के लीड स्टार सिद्धार्थ, परिणीति के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करने दैनिक भास्कर के ऑफिस पहुंचे।

यहां एक्टर सिद्धार्थ ने खुलकर सभी सवालों के जवाब दिए। सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि उन्हें आलिया या परिणीति में से किसी एक को चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे? तो इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, “मेरा और अलिया का एक मजबूत रिश्ता है। मेरी पहली फिल्म, पहली रिहर्सल पहला शॉट, सब कुछ आलिया के साथ जुड़ा हुआ है। वहीं बात परिणीति की है, तो हम जब भी सेट पर आते हैं तो खूब मस्ती करते हैं”

फिल्म के प्रमोशन के लिए दैनिक भास्कर के ऑफिस पहुंचे सिद्धार्थ जहां काफी कूल नजर आ रहे थे, तो वहीं परिणीति ऑरेंज कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आगे की स्लाइड्स में देखें दैनिक भॉस्कर के ऑफिस पहुंचे सिद्धार्थ और आलिया की कुछ और तस्वीरें।