पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sidharth Malhotra Picks Up Rumored Girlfriend Alia Bhatt

फोटोग्राफर्स के डर से आलिया को झटपट लेकर भागे सिद्धार्थ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: बी-टाउन में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नजदीकियां इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का 'इश्क वाला लव' जोर-शोर से चल रहा है। हालांकि, ये दोनों ही अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
खबरों की मानें तो हाल ही में सिद्धार्थ आलिया को पिक करने मुंबई के महबूब स्टूडियो में पहुंचे थे। सूत्र के मुताबिक, आलिया बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग खत्म होने के बाद सिद्धार्थ आलिया को पिक करने आए। हालांकि, फोटोग्राफरों द्वारा कैप्चर्ड होने के डर से वह कार से बाहर नहीं निकले। थोड़ी देर में आलिया आईं और पैपाराजी से बचने के लिए झट से कार में बैठ कर निकल गईं।
आलिया-सिद्धार्थ के रोमांस की खबरें इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। पिछले दिनों इन दोनों ने न्यूयॉर्क में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। सिद्धार्थ ने 16 जनवरी को अपना 29वां बर्थडे गोवा में मनाया, जहां आलिया के साथ उनके क्लोज फ्रेंड करन जौहर और अयान मुर्खजी भी मौजूद थे।
अब जहां आलिया होंगी वहां सिड दिखाई देंगे, तो दोनों के अफेयर की खबरों को हवा तो मिलेगी ही। हालांकि, इन सब घटनाओं के बावजूद दोनों ने कभी अपने रोमांस की खबरों को कबूला नहीं है।