पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिद्धार्थ को उम्मीद, ‘काय पो छे’ जीतेगी अवार्ड्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूटीवी मोशन पिक्चर्स और डिज्नी के हेड हॉन्चो सिद्धार्थ रॉय कपूर को उनकी फिल्म ‘काय पो छे’ द्वारा कई अवॉर्डस जीतने का भरोसा है।
फिल्म के डीवीडी लॉन्च पर उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की दिल खोलकर तारीफ की। फिल्म को मिली क्रिटिक्स की सराहना और बॉक्स ऑफिस की सफलता को सिद्धार्थ अपनी दूरदर्शी सोच का नतीजा मानते हैं।
वे कहते हैं, ‘नए स्टार्स और एक नॉवेल पर फिल्म बनाने की बात पर कई लोगों ने कहा था कि इसमें बड़ी जोखिम हो सकती है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।’