(तमिल अभिनेता सिंबू और कन्नड एक्ट्रेस हर्षिका पूनच्चा)
मुंबई. तमिल अभिनेता सिंबू का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। इस दफा सिंबू का नाम कन्नड एक्ट्रेस हर्षिका पूनच्चा के साथ एक किसिंग कंट्रोवर्सी में सामने आ रहा है। दोनों को सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे को किस करते हुए कैद किया गया है।
सिंबू और हर्षिका का किस करता हुआ यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। हालांकि, इस फुटेज में दोनों के चेहरे साफ पहचान में नहीं आ रहे हैं, लेकिन दोनों के कपड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसा हर्षिका द्वारा ऑनलाइन पोस्ट की गई एक तस्वीर के आधार पर कहा जा रहा है। फुटेज में जो कपल नजर आ रहा है, उसने भी वही कपड़े पहने हुए हैं जो फोटो में सिंबू और हर्षिका ने पहने हुए हैं। दोनों की यह तस्वीर मलेशिया के एक होटल में खींची गई थी।
एक्ट्रेस हर्षिका के मुताबिक वह अपने एक कॉमन फ्रेंड के थ्रू एक अवॉर्ड के फंक्शन में सिंबू से मिली और वहीं उन दोनों ने सेल्फी ली। हर्षिका ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में सिंबू के साथ लिपलॉक करते हुए उनका नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा फुटेज में जो लड़की नजर आ रही है वह मैं नहीं हूं।
इस फुटेज के सामने आने से जहां हर्षिका बेहद परेशान नजर आ रही है। वहीं, सिंबू हमेशा की तरह कूल नजर आ रहे हैं। सिंबू ने फुटेज को फेक बताया है। सूत्रों की मानें तो फुटेज में सिंबू के साथ नजर आ रही लड़की एक तमिल एक्ट्रेस भी हो सकती है। सिंबू इससे पूर्व भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नयनतारा के साथ इंटीमेट तस्वीरों के लीक होने के चलते सुर्खियों में रहे थे। हाल ही में सिंबू का अपनी एक अन्य एक्स गर्लफ्रेंड हंसिका मोटवानी से ब्रेकअप हुआ है।
कौन है हर्षिका पूनच्चा
हर्षिका पूनच्चा कन्नड फिल्मों का जाना-पहचाना नाम है। हर्षिका ने वर्ष 2008 में कन्नड फिल्म 'पीयूसी' (PUC) से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वह कोंकणी भाषा की फिल्म 'पूनम्मा' में नजर आई। कोंकणी फिल्म 'काजर' में हर्षिका ने अपने अभिनय से क्रिटिक्स का ध्यान खींचा। हर्षिका अब तक दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'क्रेजी लोका', 'जैकी', 'थमास्सु', 'नारिया सीरे कड्डा', 'साइकिल', 'एले', 'बी3' और '5 इडियट्स' शामिल हैं।
कौन है सिंबू
सिलंबरसन थेसिंगू एक तमिल अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर हैं, जो सिंबू और एसटीआर (STR) नाम से पहचाने जाते हैं। सिंबू के पिता विजय टी राजेंद्र तमिल सिनेमा का जाना-पहचाना नाम है। सिंबू नें अपने पिता द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की शुरुआत की। वर्ष 2002 में सिंबू ने बतौर हीरो 'काढाल अजहीवथिल्लाई' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वर्ष 2003 में आई फिल्म 'धुम' से सिंबू को
बॉक्स ऑफिस पर पहली सफलता मिली, जिसके बाद फिर सिंबू ने पलट कर नहीं देखा। सिंबू ने वर्ष 2004 में तमिल फिल्म 'मनमथन' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया। यह फिल्म तमिल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कन्नड एक्ट्रेस हर्षिका पूनच्चा की कुछ अन्य चुनिंदा तस्वीरें...