पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • So Salman Khan, Aamir Khan Did Not Even Spell In January, Earning Far Behind The Figures

सलमान क्या आमिर, शाहरुख का भी नहीं चला जनवरी में जादू, कमाई के इस आंकड़े में बहुत पीछे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर साल बॉलीवुड में ढेरों फिल्म रिलीज होती हैं। इनमें कई फिल्में कब आती हैं और कब चली जाती हैं, इसका पता भी नहीं चलता, लेकिन कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहती हैं। बीते साल (2013) बॉलीवुड में 120 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ फिल्मों ने कमाई में कई रिकॉर्ड बना दिए। इन फिल्मों में धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस, कृष 3 जैसी फिल्में शामिल रहीं। 2013 में बॉलीवुड ने अपने 100 साल भी पूरे किए और करोड़ों की कमाई ने इसके सौ साल के सफर को यादगार बना दिया।

धूम 3 कमाई के मामले में साल 2013 के साथ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्म हो गई। इस फिल्म ने देश में 260 करोड़ से ज्यादा और दुनिया में 533 करोड़ से ज्यादा की कमाई के चमत्कारी आंकड़े तैयार कर दिए, लेकिन बॉलीवुड की फिल्मों की कमाई को उनके रिलीज होने वाले महीने से देखा जाए तो हर महीने में अलग-अलग स्टार्स का जलवा देखने को मिलता है।

उदाहरण के लिए जनवरी में रिलीज होने वाली अब तक की फिल्मों को देखा जाए तो ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, वहीं फरवरी में किंग खान की 'माय नेम इज खान' का जलवा रहा।

मंथ रिलीजिंग में शाहरुख खान कैसे पड़े आमिर और सलमान पर भारी और 'जय हो' कैसे बन सकती है जनवरी की सबसे कामयाब फिल्म, जानने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें।