पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sofia Hayat Alleged Director Anil Goyal Of Cheap Behavior

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट का आरोप, डायरेक्टर ने उन्हें वेश्या कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : सोफिया हयात।)
मुंबई. 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने फिल्म डायरेक्टर पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।सोफिया का कहना है कि अनिल उनकी अधूरी फिल्म 'भाई का माल है' की पब्लिसिटी के लिए उनके नाम का सहारा ले रहे हैं, जबकि वे फिल्म का हिस्सा ही नहीं हैं। इतना ही नहीं सोफिया का कहना है कि अनिल ने उनके साथ अभद्रता भी की है और उन्हें वेश्या कहा है।
सोफिया के अनुसार, "करीब तीन साल पहले अनिल ने मुझे अपनी फिल्म 'भाई का माल है' के लिए साइन किया था। हालांकि, उन्होंने मुझे कम पैसा देने की बात की थी, लेकिन मैंने हां कर दी। मुझसे कहा गया था कि इसमें अच्छे कलाकार हैं और यह उनके करियर की शानदार फिल्म साबित होगी। यहां तक कि कुछ सालों पहले मैंने बाबा रामदेव के हमशक्ल साथ फिल्म का प्रमोशन भी किया। इसके बाद तीन साल तक मैंने फिल्म की चर्चा भी नहीं सुनी।जब अनिल ने मुझे 'बिग बॉस' में देखा तो उन्होंने फिल्म को फिर से शुरू करने का फैसला किया। मुझे पता चला कि उन्होंने मेरे नाम का सहारा लेकर दूसरे एक्टर को फिल्म में साइन किया है। चूंकि, मैं उस फिल्म के लिए इंट्रेस्टेड नहीं थी और मेरा कोई कॉन्ट्रेक्ट भी नहीं था, इसलिए मैंने साफ़-साफ़ मना कर दिया। इसके बाद से अनिल उग्र हो गए और मुझे गुस्से भरे मैसेजेस भेजने लगे। उन्होंने मुझे अंगप्रदर्शन करने वाली वेश्या कहा है।"

"इसके बाद मेरा पारा चढ़ गया और मैंने उनसे बात न करने का फैसला लिया, लेकिन उन्होंने मुझपर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। उनका कहना है कि मैं पैसों के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही हूं। उन्होंने मुझसे मिलकर फिर से फिल्म करने की सिफारिश की, लेकिन मैंने उनके सामने शर्त रख दी। मैंने कहा कि मैं उनकी फिल्म करूंगी, यदि वे मुझे बिजनेस क्लास का हवाई टिकट देंगे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि यदि मैं उनकी अधूरी फिल्म 'भाई का माल है' पूरा करती हूं तो वे मुझे अपनी अगली फिल्म में भी साइन करेंगे। मैंने स्वाभिमान के चलते इनकार कर दिया और फैसला किया है जो मुझसे एक बार अभद्रता कर चुका, मैं उस इंसान के साथ फिर से काम नहीं करूंगी। "