पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 Things Sonakshi Sinha Reveals About Rajinikanth

रजनीकांत के लिए फैन्स की दीवानगी देखकर सोनाक्षी ने कहा OMG

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- रजनीकांत और सोनाक्षी सिन्हा)
12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत अपना 64वां बर्थ डे मना रहे हैं। ये मौका उनके फैन्स के लिए किसी जश्न की तरह ही होता है। इस खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं रजनीकांत की लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स, जिसे शेयर किया है उनकी लेटेस्ट हीरोइन यानी सोनाक्षी सिन्हा ने।
गौरतलब है कि लिंगा में रजनीकांत के साथ सोनाक्षी ने स्क्रीन शेयर की है। ये फिल्म उनके बर्थ डे के मौके पर ही रिलीज हुई है।
रजनीकांत ने बॉलीवुड के लगभग सभी लीडिंग एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और अब सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है। सोनाक्षी ने काम के दौरान के अपने अनुभव शेयर किए। सोनाक्षी के लिए सबसे आश्चर्य की बात रही रजनीकांत की फैन फॉलोइंग, जो भारत में शायद ही किसी दूसरे स्टार की हो।
ऐसी दीवानगी किसी और एक्टर के लिए नहीं देखी
रजनी सर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसी दीवानगी मैंने किसी और एक्टर के लिए अबतक नहीं देखी। सोनाक्षी कहती हैं, एक बार हम चेन्नई में लॉन्चिंग इवेंट करने गए थे। वहां, हर कोई सिर्फ रजनीकांत को ही देखना चाहता चाहता था। वो माहौल देखकर मैं आश्चर्य में थी। मैं पूरे वक्त बहुत नर्वस रही कि सुपरस्टार के सामने मुझे कौन पूछेगा। तब मुझे एक आइडिया आया और मैंने खुद को सुपरस्टार की हीरोइन कहकर इंट्रोड्यूस किया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें रजनीकांत के साथ काम करने के बाद कैसा रहा सोनाक्षी सिन्हा का अनुभव...