पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sonam Kapoor Attends Cousin's Wedding At Jodhpur

कजिन की शादी में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर में हैं सोनम, देखें PICS

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने कजिन करण सिंह कपूर की शादी अटेंड करने के लिए जोधपुर में हैं। सोनम अपने भाई की शादी को लेकर इतनी एक्साइटेड थीं कि उन्होंने मुंबई में होने वाले कई एनुयल अवॉर्ड फंक्शन्स को भी मिस करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
सोनम ने शादी से जुडी कई तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं। करण सिंह कपूर अनिल कपूर के भांजे हैं और उन्होंने नामाह से शुक्रवार को उम्मेद भवन में शादी कर ली।
इस शादी में सोनम कपूर और उनके पूरे परिवार ने हिस्सा लिया। कपूर परिवार के अलावा मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पत्नी वर्षा पटेल, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उद्योगपति आनंद महेंद्रा, राहुल बजाज व विजय माल्या की मां रितु माल्या सहित बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीतिक जगत से जुड़े कई मेहमानों ने भाग लिया।
आगे देखिए सोनम द्वारा पोस्ट की गईं शादी की कुछ तस्वीरें: