पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिफरेंट ड्रेसेस और फैशन की दीवानी हैं सोनम, देखें उनके Looks की 25 Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डिफरेंट लुक्स में सोनम कपूर)
मुंबईः बॉक्स ऑफिस पर सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता फवाद अफजल खान दिखाई देंगे। इन दोनों ने फिल्म के प्रमोशन में काफी मेहनत की है। टीवी रियलिटी शो से लेकर कई इवेंट के दौरान सोनम-फवाद की जोड़ी दिखाई दी।
फिल्म प्रमोशन के दौरान सोनम हर बार डिफरेंट लुक और फैशन में नजर आईं। वैसे भी सोनम बॉलीवुड में ड्रेस सेंस के चलते काफी फेमस हैं। वो अक्सर फैशन और ड्रेस के चलते सुर्खियों में रहती हैं। पार्टी, लॉन्चिंग इवेंट, फिल्म स्क्रीनिंग जहां भी सोनम पहुंचती हैं उनका लुक दूसरी एक्ट्रेसेस की तुलना में हटके होता है। रैम्प पर भी सोनम का हमेशा ही स्टाइलिश लुक नजर आता है। सलवार-सूट हो, साड़ी हो, शॉर्ट ड्रेस हो या फिर कोई डिजाइनर ड्रेस, सोनम हर ड्रेस में फिल्म के टाइटल की तरह 'खूबसूरत' नजर आती हैं। हालांकि, कई बार इसी लुक की वजह से उनकी आलोचना भी हो जाती है।
'खूबसूरत' का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर सोनम की बहन रिया और पिता अनिल कपूर हैं। फिल्म का गाना 'इंजन की सिटी में मारा बम डोले' चर्चित हो चुका है। सोनम की इस साल 'बेवकूफियां' फ्लॉप रही थी, ऐसे में उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
सोनम कपूर की हमने चुनिंदा तस्वीरें चुनी हैं, जिसमें वो अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। आगे की स्लाइड्स पर आप भी देखें...