'लाइफ ऑफ पाई’ (2012) से हॉलीवुड डेब्यू करने वाले सूरज शर्मा ने उसके बाद अमेरिकी टीवी सीरीज 'होमलैंड’ में भी काम किया।
अब संकेत हैकि वे बॉलीवुड में प्रवेश लेने वाले हैं। एक खबर के मुताबिक वे अनुष्का शर्मा के बैनर की अगली फिल्म में प्रमुख रोल में होंगे। इसका नाम 'फिलौरी’ है जो पंजाब का एक गांव है। कथित तौर पर सूरज को स्क्रिप्ट पसंद आई है।
अनुष्का की पिछली फिल्म "एनएच 10’ थी। सूरज ने "मिलियन डॉलर आर्म’ और "उमरीका’ जैसी फिल्में भी की हैं।