टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से फेमस हुए सुनील ग्रोवर को लोग उनके नाम की बजाय उनके कैरेक्टर 'गुत्थी' के नाम से ज्यादा जानते हैं। वैसे कॉमेडी नाइट्स से निकलने के बाद उनके फैन्स को उन्हें टीवी पर देखने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि गुत्थी अब चुटकी के किरदार में सबके सामने आने जा रही है।
सुनील ने अपने चुटकी के किरदार की पूरी तैयारी कर ली है। अब वो अपना खुद का शो ला रहे हैं जो फरवरी में शुरू होने जा रहा है। हाल ही में सुनील ने दिल्ली में चुटकी के अपने किरदार में कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
इस दौरान उन्होंने ब्राइट कुर्ता-सलवार पहन रखा था, जूती पहनी थीं और हरे रंग का चश्मा लगाया हुआ था और दो चोटियां बांधी हुई थीं। वैसे तो उनका ये अवतार पूरी तरह गुत्थी की ही याद दिला रहा था, लेकिन सुनील के मुताबिक चुटकी की पहचान पूरी तरह अलग होगी।
चुटकी के शो के बारे में हम आपको बता दें कि इनके शो का नाम है, 'मैड इन इंडिया' और ये 16 फरवरी से स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है। सुनील का ये शो 8:30 बजे से प्रसारित होगा जबकि कपिल शर्मा का शो 10 बजे से शुरू होता है।
आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए सुनील ग्रोवर का चुटकी अवतार...