अपने जमाने में लोगों के फेवरेट रहे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी काफी दिनों से बड़े पर्दे से दूर चल रहे थे। हाल ही में वो
सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में एक फौजी की भूमिका में नजर आए। कैमरे से दूरी बनाने के बाद सुनील शेट्टी पूरी तरह से अपने होटल के बिजनेस में उतर गए और आज-कल उसी पर ध्यान दे रहे हैं।
सुनील की पर्सनल लाइफ के बारे में हम आपको बता दें कि सुनील ने अपनी पत्नी माना के साथ मिल कर मुंबई के पास खंडाला में अपने लिए एक सपनों का घर बनाया है। इस घर में उन्होंने छुट्टियां बिताने की पूरी व्यवस्था की है और इस घर में ऐशो-आराम की हर चीज मौजूद है। सुनील इसे अपना दूसरा घर बताते हैं। सुनील जब भी अपने काम से फुर्सत पाते हैं, तो आराम करने के लिए इसी घर का रुख करते हैं।
सुनील के इस घर में चारों तरफ पौधे लगे हुए हैं, स्वीमिंग पूल हैं, बौद्ध धर्म से जुड़ी कलाकृतियां हैं और उनके तीन कुत्ते भी इसी घर में रहते हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने पहली बार मीडिया को अपने इस घर की तस्वीरें खींचने की इजाजत दी है। इसी के साथ उनके इस सपनों के घर की तस्वीरें सामने आई हैं। तो इस पैकेज के जरिए हम आपको सुनील के इस घर की यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए सुनील के इस घर की तस्वीरें...