पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'घायल वंस अगेन' की सक्सेस से खुश सनी देओल, बनाएंगे 'घायल 3'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
"सलाखें’, "घातक’, "दामिनी’, "जीत’, "गदर’ और "घायल’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स के हीरो सनी देओल ने "घायल वंस अगेन’ बनाने में 26 साल ले लिए। मूल फिल्म 1990 में आई थी।
उन्हें निर्देशकों की तलाश से लेकर, निर्माता और सही स्क्रिप्ट हर चीज के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन "घायल-2’ की सफलता ने उन्हें काफी भरोसा दिया है।
इसी वजह ने उन्हें "घायल-3’ बनाने का हौसला दिया है। और इस बार इतना वक्त भी नहीं लगेगा। सनी कहते हैं, "मैं सीक्वल जल्दी बनाना चाहता था लेकिन कर नहीं पाया।
फिल्म हो ही नहीं पा रही थी। मुझे पता था कि सीक्वल जब भी बनाऊंगा तो उसमें ईमानदारी होनी चाहिए। मैं सिर्फ सीक्वल बनाने के लिए ही नहीं बना देना चाहता था। इसलिए इस सीक्वल के बाद अब मैं घायल-3 बना सकता हूं। ऐसे अरबों कारण हैं जिनकी वजह से मैं ये सीरीज पहले नहीं बना पाया।’
खबरें और भी हैं...