पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Facts: Superstar Rajinikanth Turn 64 Years

'शिवाजी: द बॉस' के लिए रजनीकांत ने लिए थे 26 करोड़, पढ़ें रोचक Facts

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(अभिनेता रजनीकांत)

मुंबईः सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में बीते 40 सालों से काम कर रहे हैं। उनकी उम्र भले ही बढ़ती जा रही हो, लेकिन काम को लेकर उनका जज्बा खत्म नहीं हुआ है। 12 दिसंबर, 2014 को रजनीकांत 64 साल के हो रहे हैं। ये दिन इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी फिल्म 'लिंगा' भी इसी दिन रिलीज हो रही है।
12 दिसंबर, 1950 को जन्मे रजनीकांत उम्र के इस पड़ाव पर भी वो कई ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जो 18 साल का हीरो के लिए भी आसान नहीं होते। उनके स्टंट्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। रजनीकांत बहुत ही बड़े और धनी स्टार हैं, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी बहुत ही समस्याओं के बीच गुजरी है। वैसे अब तक वो 4 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीत चुके हैं और भारत सरकार उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी है।
रजनी ने तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' (Apoorva Raagangal) से साल 1975 में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 18 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म में कमल हासन और श्रीविद्या ने लीड रोल निभाया था।

रजनीकांत के जन्मदिन और 'लिंगा' के रिलीज होने के चलते हम आपको उनकी जिंदगी के फैक्ट्स से रूबरू करा रहे हैं।

2007 में आई रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी: द बॉस' के लिए उन्हें 26 करोड़ रुपए मेहनताना दिया गया था। खास बात ये है कि रजनीकांत की ये फिल्म इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली टॉप-10 फिल्मों में शुमार है।

कुछ ऐसे ही और दिलचस्प Facts जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...