पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sushant Singh's Girlfriend Ankita Lokhande Will Be Jobless After Pavitra Rishta

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड होंगी बेरोजगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
"काई पो छे’ और "शुद्ध देसी रोमांस’ फेम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे के तब से जानते हैं जब टीवी में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे। फिर सुशांत का लक चला और अभिषेक कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म "काई...’ में ले लिया।
वहीं अंकिता 2009 से अब तक धारावाहिक "पवित्र रिश्ता' में ही काम कर रही थीं। कई कोशिशों के बावजूद उनका फिल्मों में संयोग नहीं बन पाया। इधर लीप आने के बाद शो की टीआरपी और भी कम हो गई।
सूत्रों की मानें तो यह धारावाहिक अक्टूबर से बंद भी होने वाला है। अंकिता के पास इसके अलावा कोई और धारावाहिक है भी नहीं। यानि सुशांत की गर्लफ्रेंड बेरोजगार हो जाएंगी। खबर थी कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक शादी भी हो सकती है, क्योंकि सुशांत अगले साल से अपनी बड़ी फिल्म "पानी’ में व्यस्त हो जाएंगे। वे दिबाकर बैनर्जी निर्देशित "डिटेक्टिव ब्योमकेश’ के शेड्यूल निपटा चुके हैं।