पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। सुजैन को अपनी 13 साल पुरानी शादी के टूटने का लगता है कोई ज्यादा गम नहीं है, तभी तो वह पार्टियों में पहुंचकर जश्न मना रही हैं।
एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, सुजैन से अलग होने के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अभी तक भले ही अपसेट चल रहे हों, लेकिन सुजैन के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। वह बड़ी मस्ती के साथ अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।
हाल ही में मुंबई के एक नाइट क्लब में जब सुजैन अपने भाई जायद खान और उनकी पत्नी मलाइका के साथ पहुंचीं, तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि सुजैन ऋतिक से अलग होने के महीने भर बाद ही इस तरह अचानक पार्टी में मस्ती करने के लिए पहुंच जाएंगी।
आपको बता दे कि ऋतिक को सुजैन से अलग होने की बात अभी तक सता रही है और वह काफी तनाव में भी रहते हैं। ऐसे में जब कुछ लोगों ने सुजैन से पूछा कि वह कैसी हैं, तो उनका जवाब था, “मैं एकदम ठीक हूं और बेहद खुश हूं”।
वैसे, पार्टी में मौजूद कुछ लोगों की मानें तो सुजैन न सिर्फ बेहद खुश नजर आ रही थीं, बल्कि उन्होंने डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती भी की। सुजैन, जायद, मलाइका और उनके दोस्त नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी करते रहे।
पार्टी लवर सुजैन को कई बार नाइट क्लब्स और पब्स में एन्जॉय करते देखा जा चुका है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए सुजैन की ऐसी ही कुछ तस्वीरें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.