पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tanvi Azmi Will Be The Mother Of Ranveer Singh In Bajirao Mastani

बाजीराव मस्तानी में रणवीर की मां होंगी तन्वी आज़मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : तन्वी आजमी)
अपनी पिछली फिल्म "...रामलीला’ में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सुप्रिया पाठक को दीपिका पादुकोण के किरदार की मां की भूमिका में बड़ी मजबूती से पेश किया था। सुप्रिया को कुछ पुरस्कारों में इसके लिए नामांकन भी मिला। इस बार बारी है तन्वी आज़मी की। "अकेले हम अकेले तुम’ और "दुश्मन’ जैसी कई फिल्मों में यादगार चरित्र भूमिकाएं कर चुकीं तन्वी संजय की फिल्म "बाजीराव मस्तानी’ में राधाबाई की भूमिका करेंगी।
राधाबाई मराठा शासक बाजीराव की मां थीं। फिल्म में बाजीराव की भूमिका रणवीर सिंह निभाने जा रहे हैं। दीपिका मस्तानी की भूमिका में होंगी। बाजीराव की पत्नी की भूमिका प्रियंका चोपड़ा निभाने वाली हैं। फिल्म में तीसरा या चौथा मजबूत किरदार तन्वी का होगा। हाल ही में वे "बॉबी जासूस’ और रितेश देशमुख की मराठी फिल्म "लई भारी’ में दिखी थीं।