(तेलुगु फिल्म 'वेन्नेला' के एक सीन में कॉमेडियन ब्रह्मानंदम)
मुंबई. फ़िल्मी दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे रोल से की और आज वे सिनेमा की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। ऐसी ही शख्सियतों में से एक हैं जाने-माने कॉमेडियन ब्रह्मानंदम। तेलुगु सिनेमा के स्टार ब्रह्मानंदम को उनकी अदाकारी के लिए हाल ही में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) में बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड दिया गया है।
आन्ध्रप्रदेश के साटेनापल्ली जिले के मुपल्ला गांव में ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी 1956 को हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। जिस वजह से पूरे परिवार में वे एकलौते ऐसे शख्स थे, जिन्होंने एमए तक शिक्षा ली। पोस्ट ग्रैजुएशन होने के बाद उन्होंने एक तेलुगु लेक्चरर के रूप में अत्तिल्ली कॉलेज में नौकरी करना शुरू कर दिया। कॉलेज में वे अक्सर छात्रों को मिमिक्री कर हंसाया करते थे।
एक दफा उन्हें इंटर कॉलेज ड्रामा प्रतियोगिता में बेस्ट सपोर्टिंग आर्टिस्ट का प्राइज मिला, जिसके बाद उनकी रूचि ड्रामा की ओर और भी बढ़ गई। इसी दौरान जाने-माने तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर जन्धयाला ने ब्रह्मानंदम को 'मोद्दाबाई' नाम के ड्रामा में अभिनय करते हुए पहली बार देखा। उनके अभिनय से जन्ध्याला इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने 'चन्ताबाबाई' नाम की फिल्म में ब्रह्मानंदम को एक छोटा सा रोल ऑफर कर दिया और इसी फिल्म से ब्रह्मानंदम के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।
इसके बाद जन्ध्याला की दूसरी फिल्म 'आहा न पेल्लानता' में लोगों द्वारा ब्रह्मानंदम का अभिनय बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वे फ़िल्मी दुनिया में मशहूर हुए। अब तक ब्रह्मानंदम 1000 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड 2007 में एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के लिए दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं सिनेमा में ब्रह्मानंदम के योगदान को देखते हुए उन्हें 2009 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। 58 वर्षीय अभिनेता दो दशकों से लंबे करियर में 1000 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में ‘अहा ना पेल्लंता’, ‘अप्पुला अप्पा राव’, ‘किंग’, ‘रेड्डी’, 'रच्चा' 'आर्या 2' और ‘बपालू’ शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तेलुगु फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की फिल्मों से ली गई 12 कॉमिक तस्वीरें...