पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड के दबंग सलमान खान का हर अंदाज निराला है। सलमान चाहें पर्दे पर हो या पर्दे के बाहर वो दोनों ही जगह हिट हैं। सलमान अपनी फिल्मों से धूम मचाकर सुर्खियों में तो रहते ही हैं, वहीं वह अपनी दरियादिली के चलते भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
हाल ही में सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाकर सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां, खबर है कि सलमान ने 24 जनवरी को रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘जय हो’ की प्रोडक्शन टीम को एक-एक लाख रुपए का बोनस दिया है।
सलमान से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, सलमान ने फिल्म ‘जय हो’ की प्रोडक्शन टीम के हर सदस्य को एक-एक लाख रुपए का बोनस दिया है। फिल्म ‘जय हो’ की प्रोडक्शन टीम में 114 सदस्य हैं।
सूत्र का ये भी कहना है कि फिल्म ‘जय हो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद सलमान ने फिल्म की प्रोडक्शन टीम को फिल्म को अच्छे से संभालने के लिए खुशी-खुशी एक-एक लाख रुपए दे दिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान ने फिल्म प्रोडक्शन टीम के प्रमुख को फोन करके बुलाया और फिर प्रोडक्शन टीम के सभी सदस्यों को बोनस देने के लिए कहा।
इस तरह सलमान ने कुल मिलाकर एक दिन में 1 करोड़, 14 लाख रुपए दिए। सलमान की इस दरियादिली को देखकर हम यह कह सकते हैं कि उनकी यही विनम्रता उन्हें आज का सबसे बड़ा स्टार बनाई हुई है।
वैसे, ये पहला ऐसा मौका नहीं है जब सलमान ने अपनी दरियादिली दिखाई है। सलमान पहले भी कई बार अपनी दरियादिली का परिचय दे चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स पर जाएं और देखें कि सलमान ने कब-कब अपनी दरियादिली दिखाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.