(टाइगर श्रॉफ पिता जैकी श्रॉफ के साथ)
मुंबईः 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट करते हुए एक वीडियो एल्बम निकाली है। दूसरी तरफ ऐसी खबरें है कि वो 5 फिल्मों में लीड रोल करने वाले हैं। ऐसे में बेटे की सफलता के चलते जब पिता जैकी श्रॉफ ने मुलाकात की तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।
एक सूत्र ने बताया, "फिल्म डेब्यू के बाद किसी भी हीरो को 5 फिल्में मिलना बड़ी कामयाबी होती है। उनके पिता जैकी काफी इमोशनल हैं। वो बेटे के बॉलीवुड में सफल होने की बात पर रो पड़े।" सूत्र ने आगे बताया, "टाइगर फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर काफी सचेत हैं। वो अपने नियम और शर्तों के आधार पर ही किसी भी फिल्म को साइन कर रहे हैं।" टाइगर को भारत स्थित वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर ने मार्शल आर्ट्स के लिए ब्लैक बैल्ट से सम्मानित किया था।
ऐसी खबरें है कि टाइगर दो फिल्मों में
श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आएंगे। जिनमें से एक साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और दूसरी एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनेगी। इन दोनों फिल्मों को शब्बीर खान डायरेक्ट करने वाले हैं। इतना ही नहीं टाइगर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट करेंगे।