(फाइल फोटो : टाइगर श्रॉफ)
मुंबई. जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने इसी साल फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में एंट्री ली है और फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही। यही वजह है कि बॉलीवुड में ज्यादातर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उनसे इम्प्रेस्ड हैं।
खबर है कि फेमस प्रोड्यूसर करन जौहर ने टाइगर को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है, जो हॉलीवुड मूवी '21 जंप स्ट्रीट' की रीमेक होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, "करन ने हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म '21 जंप स्ट्रीट' के राइट खरीद लिए हैं। उन्हें लगता है कि यह बॉलीवुड की एक अच्छी फिल्म हो सकती है। करण इस फिल्म को अगले साल के मध्य तक फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल के लिए उन्होंने टाइगर श्रॉफ को साइन कर लिया है।"