पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसलमान की 'जय हो' को रिलीज हुए एक सप्ताह होने को हो लेकिन पहले ही सप्ताह में ये फिल्म डबल फिगर से नीचे उतर गई। यानी अब ये माना जा सकता है कि 'जय हो' की कमाई का मीटर डाउन हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीजिंग डे को 'जय हो' ने 17.55 करोड़ से शुरुआत की थी कहने को ये शुरुआत सलमान की इमेज के हिसाब से नहीं थी लेकिन 26 जनवरी को इस फिल्म ने 26.25 करोड़ का बिजनेस किया जिसके चलते पहले तीन दिन में ये 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। ऐसे में उम्मीद इस बात की लगाई जाने लगी की आने वाले चार से पांच दिन में 'जय हो' जल्द ही 100 करोड़ को पार कर लेगी लेकिन रिलीज होने के पांचवें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने मजह 8 करोड़ की कमाई की जबकि सोमवार के दिन इस फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई की थी। पहले तीन दिन डबल फिगर में रहने वाली 'जय हो' चौथे दिन इस फिगर से आउट हो गई।
सलमान फिल्म की कमाई को लेकर पहले ही काफी कुछ कह चुके हैं, वो इस बात को भी साफ कर चुके हैं कि उन्हें फिल्म की कमाई से कोई मतलब नहीं है यहां तक ही फिल्म में न चलने की जिम्मेदारी भी उन्होंने अपने ऊपर ले ली। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ये फिल्म आमिर खान की 'धूम 3', शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और ऋतिक रोशन की 'कृष 3' को कैसे टक्कर देगी क्योंकि 'धूम 3' पूरे दस दिन के बाद डबल फिगर से आउट हुई थी, वहीं 'कृष 3' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' सात-सात दिन के बाद इस फिगर से बाहर निकलीं। इन फिल्मों की तुलना में 'जय हो' महज 3 दिन के बाद ही डबल फिगर से आउट हो गई।
आमिर की 'धूम 3' ने पहले सप्ताह में 183 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 156 करोड़ से ज्यादा कमाए वहीं ऋतिक की 'कृष 3' ने भी 122 करोड़ से ज्यादा कमाए इन फिल्मों की तुलना में सलमान की 'जय हो' ने अभी 5 दिन में 78 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में ये बात भी तय है कि ये फिल्म शायद ही इनके बराबर पहुंच पाए।
क्या हैं 'जय हो' की कमाई के आंकड़े और कैसे मंगल के दिन ही ये फिल्म हो गई फिसड्डी, जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.