पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tv Actors Celebrate Mother’s Day With Real Mom Onscreen

मां के साथ ‘मेरी मां’ का सेलिब्रेशन कर रहे हैं टेलीविजन स्टार्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मां का प्यार वाकई किस्मत वालों को मिलता है और उनके लिए सबसे अच्छी चीज यह कर सकते हैं कि उनके प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करते हुए उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितनी खास हैं।

मां और बच्चे के इस संबंध की सराहना करने के लिए स्टार प्लस एक खास शो ‘मेरी मां’ के साथ आ रहा है जिसमें करण टाकर, देबोलिना भट्टाचार्य, रवि दुबे, राहुल महाजन, गुरमीत और मौनी रॉय अपनी मां के साथ शो पर पहली बार आकर मातृत्व को सलाम करेंगे।

इस खास एपिसोड में अभिनेता करण टाकर ने अपनी मां को ‘मेरी मां, प्यारी मां..’ पर एक खास डांस पेश कर उनका सम्मान किया। जहां सभी अभिनेताओं ने अपनी मां से अपने रिश्ते के बारे में खास कहानियां सुनाईं वहीं,
रवि दुबे की मां ने बताया कि कैसे उनका बेटा बचपन से ही शरारती था।

उन्होंने बताया कि रवि को दूध पीना पसंद नहीं था और वह सारा दूध वाश बेसिन में बहा दिया करता था। शो में पहली बार मांएं रैम्प पर चलती हुई दिखाई देंगीं और मॉडलों के साथ एक अनूठे फैशन शो का हिस्सा बनेंगीं।

शो को राहुल महाजन, भाभो और करण टाकर के साथ पहली बार होस्ट करेंगे जहां वे अपने गैग्स और हंसी के फव्वारों से सबको हंसाएंगे। इतना ही नहीं, गुरमीत और मौनी रॉय अपने बेहतरीन थिरकन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।