अंग्रेजी दैनिक डीएनए में अपने नियमित कॉलम नॉट यट फोर्टी के जरिए अभिनेत्री, आंत्रेप्रेन्योर ट्विंकल ने मैसेंजर ऑफ गॉड को लेकर चल रही चर्चा पर कुछ यूं चुटकी ली...
मैं कॉफी बनाने किचन में गई कि अचानक एक छोटी बोतल दिखी, जिस पर लिखा था, एमएसजी यानी मैसेंजर ऑफ गॉड। इसका मतलब मैं, जिसे भगवान ने मैसेंजर चुना। मैंने तुरंत मां को फोन किया और सब बताया तो वे इतनी खुश हुईं कि खुशी के मारे रो पड़ीं।
दोपहर को मैं एमएसजी बोतल साथ लेकर ऑफिस जाने लगी। बोतल मेरी तरफ पलटी तो मैंने जाना कि भगवान चाहते हैं मैं ऑफिस न जाऊं। मैंने यू-टर्न लिया और इंफििनटी मॉल पहुंची। कार पार्क करके मैं बोनट पर चढ़ गई और सबको बोतल के बारे में बताने लगी।
50 से ज्यादा लोग मेरे आसपास जुट गए। तभी एक आदमी ने पूछा, "भगवान का संदेश तो बताओ?' मैं बोली, "मेरी तस्वीर के आगे एक बाउल फ्राइड राइस रखो और "एमएसजी माता' का 26 बार जाप करो, संदेश तुम्हें मिल जाएगा। यह सुन सभी तालियां बजाने लगे और भीड़ बढ़ने लगी। इस बीच मेरे पति का फोन आया तो एक भक्त ने उठाकर कहा, "एमएसजी माता बिजी हैं, मिलना है तो 2000 रुपए डोनेशन दो।'
मेरे पति ने फोन रख दिया। घर गई तो मैंने उन्हें सब बताया और वे बोले, "ये चाइनीज़ फूड सीजनिंग की बोतल है, इसमें कोई जादू नहीं है।' मुझे लगा वो मुझसे जल रहे हैं और मैं अपने लिए लोगो डिजाइन करने लगी... तब ही सुबह सात बजे के अलार्म ने मेरा सपना तोड़ दिया।