सलमान खान के जीवन की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में एक रही है 'जुड़वा’। 1997 में प्रदर्शित इस कॉमेडी में उन्होंने डबल रोल किया था।
इस फिल्म ने उन्हें नई पहचान दी थी। इसी फिल्म के निर्देशक डेविड धवन अब इसकी सीक्वल बनाने जा रहे हैं। पहले खबर थी कि नए डायरेक्टर और एक्टर को लेकर फिल्म बनाई जाएगी जबकि ऐसा नहीं है।
ज्ञात हुआ हैकि डेविड ही इसका निर्देशन करेंगे। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जाना है। और सबसे खास ये कि इसमें हीरो का रोल वरुण धवन को दिया जाएगा। वे सलमान द्वारा किया डबल रोल करेंगे। इस प्रोजेक्ट की दो हीरोइन अभी तय नहीं हुई हैं।