मुंबई. 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आएंगे। वरुण ने श्रद्धा से अपनी रिलेशनशिप को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।
हाल ही में वरुण ने श्रद्धा को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वरुण ने कहा था कि वह श्रद्धा को बिना किसी संकोच के किस कर सकते हैं।
वरुण ने श्रद्धा के साथ अपने रिलेशनशिप को क्लियर करते हुए कहा कि श्रद्धा और उसका परिवार मेरे अपने परिवार जैसा ही है। हम लोग अच्छे दोस्त हैं। मैं उसके साथ बहुत कंफर्ट हूं। इसलिए मैंने ऐसा कहा था।