पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Varun Dhawan To Play A Prominent Role In The Sequel Of Akshay Kumar’s Baby

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' के सीक्वल में दिखेंगे वरुण धवन !

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
[फाइल फोटो-वरुण धवन, अक्षय कुमार]
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर नीरज पांडे की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेबी' को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पिछले महीने 23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अबतक 89 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म की सक्सेस के बाद, नीरज इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में है। खबरों की माने तो सीक्वल के लिए नीरज ने 'बदलापुर' एक्टर वरुण धवन से कॉन्टेक्ट किया है। सूत्रों की माने तो वरुण ने भी फिल्म के लिए हामी भर दी है।
'बेबी' में लीड रोल निभा चुके अक्षय कुमार ने पहले ही फिल्म के सीक्वल के लिए मंजूरी दे दी है। उन्होंने वरुण के नाम की सिफारिश की। अक्षय वरुण को काफी पहले से जानते है और उनके काम करने की स्टाइल भी पसंद करते है।
फिलहाल वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म 'बदलापुर' के प्रमोशन में बिजी है, इसके बाद वह 'एबीसीडी' की सीक्वल में नजर आएंगे। साथ ही वह डायरेक्टर रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग भी करेंगे। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकलकर वरुण 'बेबी' की सीक्वल में काम करेंगे। 'बेबी' का सीक्वल 2017 में रिलीज होने की उम्मीद है।