अब इसकी पुष्टि की जा सकती है कि
शाहरुख खान और वरुण धवन एक फिल्म में साथ काम करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन
रोहित शेट्टी कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि ये फिल्म 1958 में रिलीज हुई "चलती का नाम गाड़ी’ और 1991 में आई "हम’ का मिला जुला रूप होगी। "चलती...’ में अशोक कुमार व
किशोर कुमार और "हम’ में
अमिताभ बच्चन व
गोविंदा वाली जोड़ी इस फिल्म में शाहरुख-वरुण की होगी।
ये वरुण की शाहरुख के साथ पहली फिल्म होगी। इधर वे उनके छोटे भाई की भूमिका में हैं, वहीं उनके साथ "स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने वाले
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म "ब्रदर्स’ में
अक्षय कुमार के छोटे भाई बने हैं।