पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवीना मलिक इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'जिंदगी 50-50' की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने इस फिल्म में काफी बोल्ड और टॉपलेस सीन्स दिए हैं।
फिल्म तब और चर्चा में आ गई थी जब वीना का एक सेक्स एमएमएस लीक हुआ था। फिल्म को बैठे बिठाये इस एमएमएस ने चर्चा दिला दी थी।
ऐसे में अब जब वीना इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं तो हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे इस सेक्स क्लिप पर ही सवाल किया जा रहा है।
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब वीना से पूछा गया कि वो एमएमएस असली था या नकली? तो वीना ने इस पर जवाब दिया कि यह रियल एमएमएस नहीं बल्कि एक गाने का सीन था।
हीरो-हीरोइन को इस गाने में एक दूसरे के करीब दिखाया गया है। गाने में कुछ इंटिमेट सीन्स भी थे जिनकी क्लिपिंग को एमएमएस के रूप में प्रचारित कर दिया गया।
यह कोई पब्लिसिटी स्टंट भी नहीं था। यह बहुत ही बेहतरीन सीन था,गाना रेखा भारद्वाज की आवाज़ में है और दोनों लीड एक्टर रोमांस में डूबे दिखाए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.