पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक ने कमर्शियल फिल्मों से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब वह केवल धार्मिक व सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में ही काम करेंगी। मलिक ने यह घोषणा मक्का में उमरा के बाद की।
वीना ने कहा, "जहां तक मनोरंजन उद्योग की बात है तो मैं जनकल्याण व सामाजिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं में काम करती रहूंगी, लेकिन अब मैं किसी मसाला फिल्म में काम नहीं करूंगी।"
वीणा ने पिछले साल असद बशीर खान नाम के कारोबारी के साथ निकाह किया था। वह अशद और उनके परिवार वालों के साथ उमरा के लिए मक्का गई थीं (ऊपर तस्वीर में वह पति और सास के साथ उमरा के दौरान दिख रही हैं)।
वीना हाल ही में एक टेलीविजन शो में दिखी थीं। इसमें उन्होंने कहा था कि मौलाना तारिक जमील के संपर्क में आने के बाद से उन्होंने अपने जीने का तौर-तरीका पूरी तरह बदल डाला है।
आगे तस्वीरों के जरिए वीना मलिक के जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में जानें...