मुंबई. 27 मई 1994, वह तारीख है, जो सलमान खान की शादी की तारीख में तब्दील हो सकती थी। अगर, ऐसा हो जाता तो संगीता बिजलानी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड्स नहीं, बल्कि पत्नी होतीं। लेकिन यह हो नहीं सका। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि जासिम खान की बुक 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है। वेलेन्टाइन डे के मौके पर हम आपके लिए लाए हैं सलमान और संगीता बिजलानी की लव स्टोरी। जानिए, आखिर क्यों नहीं हो सकी यह शादी...
बुक के मुताबिक, संगीता ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी। उनके अनुसार, "शादी के लिए 27 मई का दिन खुद सलमान ने चुना था, क्योंकि उन्हें फैमिली की मंजूरी मिल चुकी थी। लेकिन मेरी फैमिली कुछ हिचकिचा रही थी। क्योंकि वे मेरी खुशी चाहते थे।"
संगीता आगे कहती है, "शादी के एक महीने पहले मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। मैंने उन्हें(सलमान को) फॉलो करना शुरू किया और पाया कि वे शादी करने के लायक नहीं है। इतना ही नहीं, मुझे ऐसा भी लगने लगा कि वे तो ब्वॉयफ्रेंड बनने के काबिल भी नहीं हैं। यह बहुत ही इमोशनली ट्रॉमेटिक और टेरिबल एक्सपीरियंस था।" कहा जाता है कि सोमी अली के कारण सलमान और संगीता का रिश्ता टूटा।
कैसे शुरू हुई थी संगीता सलमान की लव स्टोरी...
संगीता बिजलानी सलमान की लाइफ में उस वक्त आईं, जब वे शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे। सलमान- शाहीन होटल सी रॉक के हेल्थ क्लब में जाया करते थे और संगीता भी वहां की रेगुलर मेंबर थीं। उन दिनों संगीता ब्वॉयफ्रेंड बिन्जू अली से ब्रेकअप के कारण अपसेट थीं और उन्हें किसी के सहारे की जरूरत थी।
इसी दौरान सलमान से उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। संगीता सलमान से करीब 6 महीने बढ़ी हैं। लेकिन उम्र का यह अंतर उनकी लव स्टोरी के बीच नहीं आया। सलमान और संगीता की नजदीकियां देख शाहीन खुद-व-खुद उनके रास्ते से हट गईं और उन्होंने कैथे पेसिफिक एयरलाइन्स को ज्वाइन कर लिया।
फ़िलहाल, सिंगल हैं संगीता...
सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की, लेकिन 2010 में यह रिश्ता भी टूट गया। अब वे सिंगल हैं। बता दें कि संगीता ने भले ही सलमान से रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन वे हमेशा उनके साथ दोस्ती बनाए रहीं। आज भी वे खान परिवार के सुख-दुख में शामिल होती देखी जा सकती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं संगीता बिजलानी के साथ सलमान खान की कुछ फोटोज...