पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई की मरीन ड्राइव पर झांकियां निकाली गईं। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायण ने तिंरगा फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की खासबात ये रही कि इस मौके को बॉलीवुड स्टार्स ने अपने फैन्स के लिए विंटेज कार रैली निकालकर यादगार बना दिया। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा, रणबीर कपूर, श्रेयस तलपड़े, सुष्मिता सेन, पूनम ढिल्लो के साथ कई और स्टार भी इस रैली में शामिल हुए।
सलमान की हाल ही में फिल्म ‘जय हो’ रिलीज हुई है। ऐसे में वो फिल्म की पब्लिसिटी का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते। सलमान ग्रीन कलर की विंटेज कार में सवार थे और अपने फैन्स को लगातार हाथ दिखाते रहे। उनकी कार के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा चलता रहा। उन्होंने अपनी कार में तिरंगा भी लगा रखा था। ये पहला मौका था जब परेड का आयोजन मरीन ड्राइव पर किया गया हो इससे पहले ये आयोजन सेंट्रल मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में होता था।
इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उनके कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। सरकारी विभागों और मंत्रालयों ने अपनी उपलब्धियों को दिखाने के लिए 25 झांकिया निकाली। इस दौरान विंटेज कार रैली और साइकिल रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम के दौरान सलमान के फैन्स ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ा जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
आगे की स्लाइड पर देखिए बॉलीवुड स्टार ने कैसे विंटेज कार रैली से गणतंत्र दिवस का यादगार बनाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.