पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What Is Hrithik Roshan Doing After Bang Bang?

'बैंग-बैंग' के बाद अब क्या कर रहे हैं ऋतिक रोशन!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईः बॉलीवुड में अक्सर ये देखने में आता है कि फिल्म की रिलीज के बाद ज्यादातर सितारे छुट्टियां मनाने विदेश जाना पसंद करते हैं, लेकिन एक्टर ऋतिक रोशन के साथ ऐसा नहीं है। फिलहाल ऋतिक 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'बैंग-बैंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी।
जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद ऋतिक एक डांस नंबर के लिए शूट करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म रिलीज के एक दिन बाद ही ऋतिक गणेश आचार्य के साथ एक गीत की शूटिंग करेंगे। इतना ही नहीं, 4 अक्टूबर को होने वाली इस शूटिंग के लिए ऋतिक पूरा दिन दे रहें हैं। फिल्म 'हे ब्रो' के लिए यह सॉन्ग डायरेक्टर अजय चंडोक के निर्देशन में फिल्माया जाएगा। इस फिल्म को गणेश आचार्य की पत्नी विधि आचार्य प्रोड्यूसर कर रही हैं।
इस सॉन्ग में ऋतिक के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रनवीर सिंह, प्रभु देवा और अजय देवगन भी नजर आएंगे। ऋतिक और अजय को छोड़कर बाकी सभी इस सॉन्ग के लिए शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
गणेश से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि 4 या 5 अक्टूबर को शूटिंग हो सकती है, लेकिन अभी ऋतिक की तरफ से फाइनल कॉल का इंतजार है। गणेश ने बताया कि हमने अलग-अलग एक्टर्स के साथ अलग-अलग जगहों पर शूटिंग की है, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के बाद सभी एक साथ डांस करते नजर आएंगे। इस हिप-हाप नंबर की कोरियोग्राफी खुद आचार्य कर रहे हैं।