पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • What's Going On Sunny Leone Undergarments ?

सनी लियोनी के अंडर गारमेंट्स के साथ क्या हो रहा है ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुपए, महंगी ज्वैलरी और कपड़ों की चोरी के बारे में तो आप सबने सुना होगा, लेकिन आपने कभी ये नहीं सुना है कि किसी के अंडरगार्मेंट्स चोरी हो गए। नहीं सुना है ना, लेकिन ये बात एकदम सच है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के अंडरगार्मेंट्स शूटिंग के दौरान किसी ने चुरा लिए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ की शूटिंग के दौरान सनी लियोन के महंगे डिजाइनर अंडर गारमेंट्स चोरी हो गए हैं।

दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी लियोन को ग्रे कलर की अंडरगार्मेंट्स पहननी थी, लेकिन क्रू को यह पता चला कि उनकी वो अंडरगार्मेंट्स कहीं खोई गई। हालांकि बाद में फिल्म निर्माताओं ने फौरन नया ऑर्डर दिया और जल्दी डिलीवरी के लिए उन्होंने एक्स्ट्रा रुपए भी खर्च कर दिए।

सनी लियोनी के अंडरगार्मेंट्स की चोरी के बाद शूटिंग वाली जगह पर सुरक्षा बड़ा दी गई है, ताकि आगे कोई चोरी ना हो।

सनी लियोनी स्टारर फिल्म ‘रागिनी एंमएमएस-2’ 2011 में आई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी लियोनी के अलावा प्रवीण दवास, सांध्य मृदुल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘रागिनी एमएमस-2’ 3D में 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म का डायरेक्शन भूषण पटेल कर रहे हैं, जबकि फिल्म को प्रोड्यूस किया है एकता कपूर और शोभा कपूर ने।

‘रागिनी एमएमएस-2’ सनी लियोनी के बॉलीवुड करियर की चौथी फिल्म होगी। सनी ‘जिस्म-2’ और ‘जैकपॉट’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं, जबकि फिल्म ‘शूट आउट एट वडाला’ में उन्होंने ‘लैला’ नाम का आइटम नबंर कर सबको अपनी कातिल अदाओं का दीवाना बनाया था।