हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडे के साथ कभी-कभी ऐसा होता है जब वो अपने फैन्स को सरप्राइज करने से चूक जाएं। हाल ही में 22 वर्षीया इस एक्ट्रेस ने अपने एरोटिक टेली-चैटिंग के जरिए फिर से सुर्खियां बनाई हैं। पिछले दिनों तो वो सनी लियोनी से कंपेयर किए जाने से काफी नाराज चल रही थीं लेकिन अब उन्होंने नया रास्ता खोज लिया है।
शायद पूनम को लग रहा होगा कि फिल्म के पोस्टर के लिए न्यूड पोज, पोल डांस और फिल्म का हॉट टीजर पर्याप्त नहीं था। इसीलिए उन्होंने इस बार कुछ और भी धमाकेदार करने का सोचा होगा। आमतौर पर एरोटिक टेल चैटिंग का मतलब होता है फोन पर होने वाली एरोटिक यानी कामुक बातें।
हाल ही में पूनम पांडे ने अंग्रेजी भाषा के एक दैनिक अखबार को बड़ा इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में भी पूनम से उनके एरोटिक टेली-चैट के बारे में पूछा गया था। इस पर पूनम ने जवाब दिया था कि मुझे नहीं लगता है कि एरोटिक फोन लाइन जैसी कोई चीज होती है। मेरे लिए तो ये एक आसान सी चीज है जिससे मैं अपने फैन्स से कनेक्ट हो सकती हूं।
जो भी हो, लेकिन एक बात तो तय है कि 'नशा' की ये हीरोइन एक बार फिर सुर्खियों में जगह बनाने में कामयाब रही है। पूनम इससे पहले भी अपने बारे में काफी सारी बातों का खुलासा कर चुकी हैं और उन्होंने स्वीकार किया था कि वो पोर्न के बारे में खूब बातें करती हैं। स्ट्रिपिंग के बारे में भी पूनम खूब बातें करती हैं।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए अपनी तस्वीरों के जरिए किस तरह धमाके किया करती हैं पूनम पांडे...