पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • When Sunny Leone Bathed From 100 Liters Milk

जब शूटिंग के दौरान 100 लीटर दूध से नहाई सनी लियोनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

('...लीला' के एक सीन में सनी लियोनी)


मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक पहेली लीला' को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर जहां फिल्म के ट्रेलर को महज 4 दिन में 36 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी को 100 लीटर दूध से नहलाया गया था।
दरअसल, जब सनी राजस्थान में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब एक सीन में उन्हें दूध से नहाते दिखाया जाना था। इसके लिए 100 लीटर दूध मंगवाया गया। सनी को ठंड न लगे, इसलिए इसमें गर्म पानी मिलवाया गया। इस दूध से नहाने के बाद सनी के शरीर पर रैशेज भी आ गए थे। हालांकि, उन्होंने इसकी परवाह किए बगैर शूट कंपलीट किया।
गौरतलब है कि इस फिल्म को बॉबी खान ने निर्देशित किया है, जबकि प्रोडक्शन भूषण कुमार का है। सनी के अलावा जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, मोहित अहलावत, मानस रंजन नायक और राहुल देव ने भी फिल्म में अहम रोल निभाए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2015 को रिलीज होगी।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं '...लीला' की शूटिंग के दौरान सनी लियोनी की कुछ और फोटोज...