पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'जुम्मा-चुम्मा', बोल्ड लुक ने दिलाया था इन्हें नाम, अब जी रहीं 'गुमनाम'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(किमी काटकर की वर्तमान फोटो और 'हम' के पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ)

मुंबई: 80 के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री किमी काटकर 11 दिसंबर, 2014 को 49 साल की हो गईं। किमी इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है, जो अचानक ही फिल्मों से गायब हो गईं।
एक्ट्रेस और सफल मॉडल किमी ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। उन्होंने 1989 में रिकॉर्ड 13 फिल्मों में काम किया था। 11 दिसंबर, 1965 को मुंबई में जन्मी किमी काटकर ने सन् 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी साल किमी फिल्म 'टार्जन' (अंग्रेजी टाइटल 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन') में नजर आईं। 'टार्जन' में किमी के अपोजिट हेमंत बिरजे थे। इस फिल्म के जरिए किमी को काफी लोकप्रियता मिली। इसकी बड़ी वजह फिल्म में उनका बोल्ड अवतार था।
'टार्जन' के बाद किमी ने कई फिल्में की। उनके द्वारा की गई फिल्मों में 'वर्दी', 'मर्द की जुबान', 'मेरा लहू', 'दरिया दिल', 'गैर कानूनी', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'शेरदिल' और 'जुल्म की हुकूमत' मुख्य हैं। फिल्म 'हम' में 'जुम्मा चुम्मा' गाने से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

किमी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके फिल्म करियर और जिंदगी के दूसरे पहलूओं के बारे में...