बॉलीवुड में जब भी
सलमान खान किसी नई हीरोइन के साथ फिल्म में काम करते हैं तो ये कयास लगाए जाने लगते हैं कि उस एक्ट्रेस का करियर खराब हो जाएगा। अब सलमान के पिछले अनुभव भी कुछ ऐसा ही कहते हैं कि आलोचकों को ऐसी बातें बोलने का मौका मिल जाता है।
वैसे सलमान के नाम को अगर किनारे रख दें, तो भी बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो शुरू में तो खूब चमके, लेकिन अचानक ही गुम हो गए। उन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर अपनी नई दुनिया बना ली और गुमनामी में खो गए। इनमें से ज्यादातर नाम एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान तो खूब वाहवाही बटोरी, मगर बाद में अचानक फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गईं।
dainikbhaskar.com पर हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड से अचानक गुम हो गईं। हमारी स्पेशल सीरीज के तहत आज हम बताने जा रहे हैं सोमी अली के बारे में। सोमी का बॉलीवुड में करियर कुछ खास तो नहीं रहा, मगर उनका जिक्र आते ही सबसे पहले चर्चा होती है उनके और सलमान खान के अफेयर की।
एक समय वह सलमान के साथ अपने संबंधों को लेकर खूब चर्चा में रहा करती थीं, मगर यह रिश्ता परवान नहीं चढ़ सका। टूटे दिल के साथ सोमी यहां से हमेशा के लिए दूर चली गईं और गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। इन दिनों वो अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं और अपनी सामाजिक संस्था चलाती हैं।
स्लाइड शो में जानिए सोमी अली की पूरी कहानी और वह अब क्या कर रही हैं और कहां रहती हैं...