पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कौन नहीं छोड़ रहा सलमान का साथ ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ में जनता के हित की बात करने वाले सलमान खान हमेशा ही अपनी दरियादिली के लिए पहचाने गए हैं। दूसरों की मदद के लिए सलमान कई बार अपना हाथ आगे बढ़ाते दिखे हैं। सलमान अजनबियों की मदद करने के लिए अपना एनजीओ बीइंग ह्यूमन भी चला रहे हैं।

वैसे, सलमान कई बार बड़ी मुश्किलों में भी फंसे, लेकिन वे इन मुश्किलों से कभी नहीं घबराए और उनका डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं काले हिरण के शिकार के मामले में आरोपी सलमान खान एक बार फिर कोर्ट में पेश हुए। सलमान को बयान देने के लिए कोर्ट ने तलब किया था। इस मामले में 10 मार्च को फिर सुनवाई होगी। आपको बता दे कि जोधपुर कोर्ट में सलमान खान काफी देर तक रहे। सलमान ने काले हिरण के शिकार और खत्म हो चुके लाइसेंस वाले हथियार के आरोप से इंकार किया है।

वैसे, सलमान सिर्फ इसी मुश्किल में नहीं फंसे हुए हैं, बल्कि उन्हें कई और मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता रहा है। सलमान आज भले ही कितना भी आगे क्यों न बढ़ गए हों, लेकिन उनके द्वारा की गई गलतियां आज भी उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं।

आगे की स्लाइड्स पर देखें कि सलमान कौन सी गलतियों के चलते मुश्किलों में फंसे।