पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will Salman Khan Prove To Be Lucky For Shahid Kapoor?

रणबीर की खोली थी किस्मत, अब क्या शाहिद के लिए भी लकी साबित होंगे सलमान?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में कैटरीना कैफ सलमान खान की बहुत बड़ी फैन के रूप में दिखाई गई हैं। इस बार शाहिद कपूर भी अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में एक ऐसे शख्स के किरदार में होंगे जिसे दबंग खान से बहुत ही प्यार है।
फिल्म के डायरेक्टर को पूरी उम्मीद है कि 'अजब प्रेम...' की तरह ही इस फिल्म में भी सलमान की मौजूदगी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार करवाने में मदद करेगी।
फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस बात का खुलासा किया है कि 'इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक स्ट्रगलर का रोल किया है जो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन होता है। सलमान मेरे लिए 'अजब प्रेम...' के समय से ही लकी रहे हैं। इस बार मैनें फिल्म में उनसे एक सीन में दिखने की गुजारिश की थी जिसे उन्होंने मान लिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के लिए भी सलमान लकी साबित होंगे। मैं तो उनसे अपनी हर फिल्म में कैमियो रोल के लिए रिक्वेस्ट करूंगा।'