पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल जाएंगे या नहीं, आज होगा संजय दत्त की किस्मत का फैसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजय दत्त की माफी और सरेंडर की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। संजय को 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस के समय अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई गई थी।
इसके बाद संजय 18 महिने तक जेल में रहे थे। हाल ही में जब उन्हें बाकी की सजा भुगतने का आदेश दिया गया तो उन्होंने इसके खिलाफ अपील की थी। अपने बचे हुए प्रोजेक्ट्स का हवाला देते हुए संजय ने सजा में माफी और देर से सरेंडर करने की अपील की थी।
पी. सत्यशिवम और बी.एस चौहान की एक बेंच ने संजय दत्त की अपील पर विचार किया। इसके अलावा इसी मामले के 6 अन्य दोषियों की अपील पर भी विचार किया गया।