पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will Sunny And Bobby Attend Ahana\'s Wedding?

क्या बहन अहाना की शादी में आएंगे सनी और बॉबी ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबईः हेमामालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल की शादी वैभव वोरा से अगले महीने 2 फरवरी को होगी। शादी की तैयारियों में हेमा पूरी तरह जुटी हुईं हैं। उनके घर में ये आखिरी शादी है। ऐसे में वो इस शादी को खास बनाना चाहती हैं। अहाना अब वैभव की जिंदगी का हिस्सा बनने वाली हैं। हेमा का कहना है, "इंसान एक पेड़ की तरह होता है जो संरक्षण का काम करता है। इसमें महिलाएं टहनियां और बच्चे पत्तियां होते हैं"।

शादी के कार्ड को विंटेज लुक दिया गया है। इसे वर-वधू ने अपनी मर्जी से पंसद किया है। शादी की रस्में शुक्रवार से शुरू हो हो चुकी हैं।31 जनवरी को मेहंदी का प्रोग्राम काफी प्राइवेट रखा गया । इसमें देओल परिवार के रिश्तेदारों के साथ कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।

अहाना की शादी की तैयारियों पूरे जोरों पर हैं, लेकिन इस बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या सनी और बॉबी इस शादी में शामिल होंगे। सवाल उठने की वजह ये है कि ये दोनों भाई ईशा देओल की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, परिवारवालों का कहना है कि दोनों भाई अहाना की शादी में मौजूद रहेंगे।

क्या अहाना की शादी में आएंगे सनी और बॉबी और क्या है अहाना की शादी का प्रोग्राम, जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।