देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में पल-पल की जानकारी से न्यूज चैनल हमें रुबरू कराते हैं। अकेले भारत में ही अंग्रेजी और हिंदी के कई न्यूज चैनल मौजूद हैं, जो पल-पल की खबर लोगों तक पहुंचाते हैं। इन सब खबरों को बखूबी अंदाज में प्रस्तुत करने का श्रेय एंकर के पास होता है।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा और टीआरपी के चलते न्यूज चैनल्स दर्शकों को आकर्षित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते।
टोरंटो का नेक्ड न्यूज चैनल और इसका वेबसाइट पूरी दुनिया में हिट है। इसके हिट होने के पीछे है इसका पंचलाईन- दी प्रोग्राम हेज नथिंग टू हाइड। इसका मतलब यह कि नेक्ड न्यूज प्रोग्राम के पास छुपाने को कुछ नहीं है। जहां छुपाने को कुछ नहीं होता, वहां दिखाने को बहुत कुछ होता है। यह इस न्यूज चैनल की लोकप्रियता का राज है। जून 2000 में शुरू हुए इस चैनल का हफ्ते में 6 दिन 25 मिनट का टेलीकास्ट किया जाता है।
dainikbhaskar.com दुनिया के कुछ सबसे मशहूर न्यूज चैनल्स की खूबसूरत एंकर्स से रूबरू करवा रहा है।