पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir Khan And Anushka Sharma Launch 'PK' Game

फिल्म से पहले 'पीके' का गेम लॉन्च, इवेंट में ऐसी दिखीं अनुष्का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(अनुष्का शर्मा और विधू विनोद चोपड़ा के साथ आमिर खान)

मुंबई: आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पीके' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक इवेंट में फिल्म का गेम लॉन्च किया। इस दौरान अनुष्का शर्मा, राजकुमार हिरानी के साथ दूसरे सेलेब्स भी मौजूद रहे।
इवेंट के दौरान अनुष्का शॉर्ट स्कर्ट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने कोई ज्वेलरी नहीं पहनी थी। हालांकि, उनके हाथ पर कलावा बंधा हुआ था। दूसरी तरफ, आमिर पिंक शर्ट और ब्लू जींस में स्पॉट किए गए। उन्होंने भोजपुरी में फिल्म का प्रमोशन भी किया। इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद रहे।
'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे।

आगे देखें 'पीके' के गेम लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें...