पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir, Anushka, Rajkumar Promotes PK In Hyderabad

आमिर ने अनुष्का और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संग किया 'पीके' का प्रमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(बाएं सेः राजकुमार हिरानी, आमिर खान, अनुष्का शर्मा और विधू विनोद चोपड़ा)

मुंबई: आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पीके' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वो फिल्म प्रमोशन के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचे। जहां उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, अनुष्का शर्मा और प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा भी मौजूद रहे।
इवेंट में आमिर, अनुष्का ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इस दौरान अनुष्का शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स पहनी थीं और रेड लिपस्टिक लगा रखी थी। वहीं, आमिर कैजुअल लुक में दिखाई दिए। उन्होंने टी-शर्ट, जींस और जैकेट पहनी थी। आमिर इससे पहले फिल्म प्रमोशन के लिए बनारस और पटना में घूम चुके हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'पीके' है।
'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

आगे देखें प्रमोशन के दौरान आमिर, अनुष्का की तस्वीरें...